सूरजपुर

श्रद्धांजलि सभा आयोजित
27-Mar-2026 9:33 AM
श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रतापपुर, 26 मार्च। स्वर्गीय अन्तोनीस कुजूर के निधन के पश्चात 25 मार्च को शांतिनगर, प्रतापपुर में चन्दनपान, ब्रह्मभोज एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुमार सिंह, वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, जोन प्रभारी मुकेश गर्ग, छत्तीसगढ़ दिव्यांग संघ के अध्यक्ष सुमन्त कुमार प्रजापति सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा मसगा सरपंच रामबिलास तिर्की, टुकुडाड़ सरपंच शोभित राम, सोनपुर के वरिष्ठ उपसरपंच शिवकुमार जायसवाल, अंबिका यादव, पूर्व उपसरपंच संदीप सांडिल्य, भजन राम सांडिल्य, सनत प्रजापति सहित क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने भी शोक सभा में शामिल होकर स्व. कुजूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि स्वर्गीय अन्तोनीस कुजूर, मंगल साय तिर्की के मौसा थे।

सभा के अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


अन्य पोस्ट