सूरजपुर

गायत्री खदान के बाहर डेढ़ सौ बोरी कोयला जब्त
24-Mar-2026 11:19 PM
गायत्री खदान के बाहर डेढ़ सौ बोरी कोयला जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 24 मार्च। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री भूमिगत खदान में मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कंपनी के सुरक्षा अमले और त्रिपुरा बटालियन के जवानों ने खदान से चोरी कर ले जाए जा रहे करीब डेढ़ सौ बोरी कोयला जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा टीम जब तडक़े रूटीन जांच के तहत खदान पहुंची, तो खदान परिसर और आसपास बड़ी संख्या में कोयला चोर सक्रिय मिले। चोर खदान में अवैध रूप से प्रवेश कर कोल स्टॉक से कोयला निकाल रहे थे। जवानों ने उन्हें पकडऩे के लिए दौड़ाया, लेकिन कई आरोपी कोयला मौके पर छोडक़र वाहन सहित फरार हो गए।

इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने पे-लोडर मंगवाकर जप्त किए गए कोयले को खदान के स्टॉक यार्ड में सुरक्षित रखवाया। जप्त कोयले की मात्रा करीब डेढ़ सौ बोरी से अधिक बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए से ज्यादा है।

क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण ने बताया कि लगातार कार्रवाई के बावजूद कोयला चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बंकर के नीचे से इस तरह की चोरी के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


अन्य पोस्ट