सूरजपुर

3 को सिलफीली में सजेगा खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार
22-Mar-2026 9:38 PM
3 को सिलफीली में सजेगा खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 22 मार्च। श्री श्याम सेवा समिति सिलफीली के तत्वावधान में आगामी 3 अप्रैल को हाई स्कूल ग्राउंड, सिलफीली में पंचम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि श्याम रस की अलख जगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध भजन गायक आमंत्रित किए गए हैं।

महोत्सव में फतेहाबाद से परविंदर पलक, चंडीगढ़ से मोनू दुआ एवं जयपुर से चैतन्य दाधीच जी भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही सूरजपुर के पप्पू महाराज  का पावन सानिध्य भी प्राप्त होगा।

आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए उड़ीसा के दरबार सेवकों द्वारा आकर्षक दरबार सजाया जाएगा तथा अलौकिक श्रृंगार हेतु विभिन्न राज्यों से फूल मंगवाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई, इत्र वर्षा और छप्पन भोग की विशेष व्यवस्था की गई है।

महोत्सव की तैयारियों में समिति के संरक्षक ठाकुर राजवाड़े, धीरज विश्वास, अध्यक्ष शुभम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट