सूरजपुर

डेढ़ लाख के मवेशी जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
18-Mar-2026 10:10 PM
डेढ़ लाख के मवेशी जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

सूरजपुर, 18 मार्च। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश के तहत थाना चंदौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये के मवेशी और एक पिकअप जब्त किया है।

पुलिस को 16 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक यूपी 24 एटी 5022) में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर चंदौरा चौक में नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार भूप सिंह और वसीम दोनों निवासी यूपी को पकड़ा गया। तलाशी में वाहन से 4 जीवित और 1 मृत भैंसा बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों से मवेशियों के परिवहन व बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने पिकअप  व मवेशियों को जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नीलकुसुम बेक सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।


अन्य पोस्ट