सूरजपुर

अमानत में खयानत का फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार
17-Mar-2026 10:34 PM
अमानत में खयानत का फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 17 मार्च। अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी को सूरजपुर की कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए तीन ट्रक, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है, जब्त किए जा चुके हैं।

मामला 14 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम नयनपुर निवासी अमित पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी यू.बी. वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 2832 का चालक राहुल सिंह यादव 30 टन 160 किलो सरिया लेकर भदोही (उत्तरप्रदेश) के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में सरिया की हेराफेरी कर करीब 15 लाख 23 हजार 908 रुपये का माल गायब कर दिया।कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। एक फरवरी को आरोपी मनीष यादव, सूरज सोनी एवं मनीष सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामले में फरार चल रहे आरोपी सुनील विश्वकर्मा जौनपुर, उत्तरप्रदेश की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विंध्याचल (जिला मिर्जापुर) में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट