सूरजपुर

पेड़ कटाई के दौरान हादसा, मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे चक्काजाम
14-Mar-2026 10:13 PM
पेड़ कटाई के दौरान हादसा, मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे चक्काजाम

सूरजपुर, 14 मार्च। नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 8 भ_ा पारा में जामुन का पेड़ काटने के दौरान शुक्रवार को हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सडक़ पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार ग्राम मरहठा निवासी बृजमोहन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जामुन का पेड़ काटने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं।

घटना की सूचना पर भैयाथान एसडीएम और भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने शासन के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने और घटना की जांच कराने का आश्वासन दिया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और आवागमन बहाल हो सका।  जामुन पेड़ क्यों और किसके कहने पर काटा जा रहा था, पेड़ की कटाई के पूर्व अनुमति ली गई थी क्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट