सूरजपुर

​आधार कप फुटबॉल स्पर्धा जरही ने मंजीरा को हराया
13-Mar-2026 4:05 PM
​आधार कप फुटबॉल स्पर्धा  जरही ने मंजीरा को हराया

बिश्रामपुर,13 मार्च। नगर में आयोजित आधार कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ  उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जरही और मंजीरा की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जरही की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंजीरा को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव  के मुख्य आतिथ्य तथा विशिष्ट अतिथि  राजेश जैन जी (जैन स्पोर्ट्स, बिश्रामपुर) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोल्डन क्लब बिश्रामपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति में अंकुश, प्रियंशु, सज्जू, मिन्शु, एंसेलम, रौनित, निशांत एवं भूपेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैच में रुपेश कुमार सिंह, सुरेश यादव, आयुष राजवाड़े, लव कुमार एवं शनि सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि  प्रकाश कुर्रे  ने मैच का सफल संचालन किया।


अन्य पोस्ट