सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 11 मार्च। बसदेई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार क्रमांक सीजी 11 बीडी 8383 से मुकेश कंवर और योगेश कंवर उर्फ सोनू निवासी कटघोरा जिला कोरबा को पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 850 ग्राम गांजा कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बरामद कर वाहन समेत जब्त किया गया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी नीतीश प्रकाश दीवान फरार चल रहा था।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी नीतीश प्रकाश दीवान 25 वर्ष पिता महेश दास, निवासी चोटिया थाना बांगो, वर्तमान निवासी टेगीपारा कटघोरा जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है।