सूरजपुर
भटगांव थाना प्रभारी को लाइन भेजा, नए प्रभारी नियुक्त
11-Mar-2026 9:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 11 मार्च। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह को भटगांव थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मनोज सिंह इससे पहले चंदौरा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष शाखा प्रभारी के रूप में कार्यरत निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ध्रुव को चंदौरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
दोनों अधिकारियों ने बुधवार को संबंधित थानों में पहुंचकर अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे