सूरजपुर

होली में 1.19 करोड़ का शराब पी गए मदिरा प्रेमी
11-Mar-2026 9:43 PM
होली में 1.19 करोड़ का शराब पी गए मदिरा प्रेमी

 ओडग़ी में शराब दुकान संचालन की मिली अनुमति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 11 मार्च। जिले में आगामी वित्तीय वर्ष से ओडग़ी क्षेत्र में नई शासकीय मदिरा दुकान का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है और आबकारी विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जिले के प्रभारी आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि जिले में वर्तमान में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 11 देशी और अंग्रेजी मदिरा दुकानें संचालित हैं। होली पर्व के दौरान जिले में लगभग 1 करोड़ 19 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। वहीं सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन औसतन 34 से 35 लाख रुपये की मदिरा की खपत बताई जा रही है।

होली के एक दिन पहले बस स्टैंड स्थित प्रीमियम मदिरा दुकान से ही करीब 20 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। उन्होंने बताया कि बिश्रामपुर क्षेत्र में भी एक प्रीमियम वाइन शॉप खोलने के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया चल रही है। स्थल चयन के बाद यहां प्रीमियम शॉप खोला जाएगा।


अन्य पोस्ट