सूरजपुर

किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बने त्रिलोक पटेल
09-Mar-2026 4:39 PM
किसान मोर्चा  मंडल उपाध्यक्ष बने त्रिलोक पटेल

भैयाथान, 9 मार्च।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में तथा भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार,भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल पांडेय के सहमति से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन तिवारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

इसी क्रम में भैयाथान मंडल उपाध्यक्ष के रूप में त्रिलोक पटेल को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया, और कार्यकर्ताओं ने फोन वॉट्स  सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त उपाध्यक्ष त्रिलोक पटेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।


अन्य पोस्ट