सूरजपुर

मालगाड़ी के 7 डिब्बे बेपटरी, यातायात बाधित
27-Feb-2026 11:05 PM
मालगाड़ी के 7 डिब्बे बेपटरी, यातायात बाधित

सूरजपुर, 27 फरवरी। परसा खदान से कोयला परिवहन के लिए अडानी कंपनी द्वारा निर्मित कराए गए रेलवे पटरी पर शुक्रवार तडक़े बड़ा हादसा हो गया। सूरजपुर स्टेशन से सप्लाई किए गए एमटी (खाली) रैक के सात डिब्बे सुबह करीब 3.05 बजे बेपटरी हो गए, जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कैरेज एवं वैगन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य शुरू कर दिया। हादसे के कारण ट्रैक पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

बताया गया कि कोयला लोडिंग के लिए पॉवर इंजन एन बॉक्स 962 को लेकर परसा खदान जा रही थी, तभी रामानुजनगर के पास रैक के सात डब्बे बेपटरी हो दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर रेलवे कंट्रोलर के निर्देश पर सी एंड डब्लू स्टॉफ टावर कार सहित मशीनी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच सुधार कार्य चलाया है।

समाचार लिखे जाने तक ट्रैक बहाली का कार्य जारी था। रेल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात तक मार्ग को दुरुस्त कर परिचालन बहाल किए जाने की संभावना है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में रेल प्रबंधन को कितना और क्या नुकसान हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


अन्य पोस्ट