सूरजपुर

प्रतापपुर विधायक ने बजट का किया स्वागत
25-Feb-2026 10:35 PM
प्रतापपुर विधायक ने बजट का किया स्वागत

प्रतापपुर, 25 फरवरी। प्रतापपुर की विधायिका शंकुतला सिंह पोर्ते ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 का हृदय से स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, किसानों के कल्याण, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा अधोसंरचना विकास को समर्पित एक संतुलित एवं दूरदर्शी बजट है।

विधायिका ने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप है तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को साकार करने वाला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, सडक़ एवं सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष प्रावधान किए गए हैं, जो प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायिका ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करेगा और प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।


अन्य पोस्ट