सूरजपुर
केरल में पुलिस गेम्स वॉलीबॉल में निर्णायक होंगे अंतरराष्ट्रीय रेफरी गौस बेग
22-Feb-2026 10:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 22 फरवरी। ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा 23 से 27 फरवरी तक त्रिवेंद्रम (केरल) में आयोजित 74वीं अंतर ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उनका चयन किया है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की पुरुष एवं महिला टीमों के साथ बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी की टीमें भाग लेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


