सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 21 फरवरी। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल परिसर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित माहव्यापी विषय-आधारित प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल समापन 21 फरवरी को हुआ। यह कार्यक्रम 21 जनवरी से 21 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 490 विद्यार्थियों ने भाग लिया, वहीं करीब 550 अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा सहित विभिन्न विषयों के चयनित टॉपिक्स पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही विद्यालय के विशेष पाठ्यक्रम स्नरुढ्ढक्क (स्नद्बठ्ठड्डठ्ठष्द्बड्डद्य रुद्बह्लद्गह्म्ड्डष्4 क्कह्म्शद्दह्म्ड्डद्व) एवं डीसीपी (ष्ठद्बद्दद्बह्लड्डद्य ष्टद्बह्लद्ब5द्गठ्ठ क्कह्म्शद्दह्म्ड्डद्व) की झलक भी प्रस्तुतियों में देखने को मिली। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की विषय-समझ, अभिव्यक्ति क्षमता एवं मंच संचालन कौशल स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुआ। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रस्तुति कौशल में उल्लेखनीय दक्षता प्राप्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रदर्शन की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर विशेष रूप से समर्पित अभिभावकों को विद्यालय के निदेशक प्रतिक दीक्षित द्वारा गमले देकर सम्मानित किया गया, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता है। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने वाले विद्यालय के निदेशकों का आभार व्यक्त किया तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अपूर्वा मैम, तलत मैम, कविता मैम सहित समस्त टीम के प्रयासों की सराहना की।
यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।


