सूरजपुर

सूरजपुर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित
10-Feb-2026 11:10 PM
सूरजपुर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,10 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने सूची जारी कर दिया है। राहुल अग्रवाल (टिंकू) को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में दर्जनभर उपाध्यक्ष, 11 महामंत्री, 37 संयुक्त महामंत्री, 51 सचिव तथा 16 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजा शंकर मिश्रा को प्रवक्ता तथा मीडिया सेल में विनय मिश्रा, प्रवेश गोयल एवं अविनाश साहू को शामिल किया गया है।कार्यकारिणी की घोषणा से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी की उम्मीद है, हालांकि पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।


अन्य पोस्ट