सूरजपुर

सुरेन्द्र पांडेय को बीएमएस में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व
09-Feb-2026 10:18 PM
सुरेन्द्र पांडेय को बीएमएस में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व

सूरजपुर, 9 फरवरी। ओडिशा के पुरी में भारतीय मजदूर संघ के  त्रिवार्षिक अधिवेशन में कोयलांचल बिश्रामपुर के श्रमिक नेता कोल इंडिया के जेबीसीसीआई सदस्य सुरेन्द्र कुमार पांडेय को बीएमएस के अखिल भारतीय महामंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ है इसके अतिरिक्त दर्जन भर अन्य नियुक्तियों पर भी मुहर लगी है।

ज्ञात हो कि सुरेन्द्र कुमार पांडेय वर्तमान में सेंट्रल एडवाइजरी कॉन्ट्रेक्ट लेबर बोर्ड के चेयरमैन के अतिरिक्त कोल इंडिया के जेबीसीसीआई सदस्य और बीएमएस के उपमहामंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। संगठन में उन्हें अब राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ है, श्री पांडेय की नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट