सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 8 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत शुक्रवार को सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। आंदोलन में कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली। आंदोलन के दौरान कई प्रमुख चेहरे नदारद रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह की अगुवाई में कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा का नाम बदलने एवं इस कानून को कमजोर करने की साजिश की गई है। रोजगार गारंटी का कानून जो कि यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल में बनाया गया था, उससे महात्मा गांधी का नाम हटाने एवं इस कानून को कमजोर करने की कोशिश केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है। मनरेगा के माध्यम से देश के सैकड़ों परिवारों को रोजगार उपलब्ध होता था परन्तु केन्द्र सरकार लगातार रोजगार की इस गारंटी को खत्म करने का प्रयास कर रही है। एस.आई.आर के अन्तर्गत जिले में कई जगहों पर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर फर्जी आपत्तियां दर्ज कर एवं फर्जी हस्ताक्षर कर नाम हटवाये जा रहे हैं। हमारे पार्टी के नेता राहुल गांधी को सरकार संसद में बोलने नहीं दे रही है, जो लोकतंत्र की परम्परा के विपरित है।
आंदोलन में संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, नवीन जायसवाल, विमलेश तिवारी, राजेन्द्र यादव, राम कुमार बंछोर, विमला सिंह,नरेंद्र जैन जरीना सुल्ताना, लिली राजवाड़े, दिव्या तांजे, संजीव श्रीवास्तव, जगतलाल आयाम, कमल बिहारी टेकाम, महेंद्र साहू, अरविंद यादव, आलोक साहू, बिहारी कुलदीप, वेद प्रकाश मिश्रा, मिस्टर हुसैन, दीपक साहू, लिवनेश सिंह, अविनाश साहू, राजपाल कसेरा, प्रदीप साहू, संदीप शर्मा टेकाम, क सहित सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, ओडग़ी, भैयाथान, सलका, लटोरी, प्रतापपुर, भटगांव, जरही, बिश्रामपुर, शिवनन्दनपुर, बिहारपुर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


