सूरजपुर

कलेक्टर जनदर्शन अब हर सोमवार को
08-Feb-2026 8:10 PM
कलेक्टर जनदर्शन अब हर सोमवार को

सूरजपुर, 8 फरवरी। कलेक्टर जनदर्शन के समय में संशोधन किया गया है, आज 9 फरवरी से जनदर्शन मंगलवार की जगह प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समय-सीमा, राजस्व, कानून व्यवस्था, सडक़ सुरक्षा समिति, एनसीओआरडी , छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और दोषमुक्ति प्रकरणों की

समीक्षा/ पास्को अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के सम्बंध में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक भी प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय से आयोजित की जायेगी।  जिला प्रशासन ने आमजन से इस हेतु सहयोग मांगा है।


अन्य पोस्ट