सूरजपुर

12 फरवरी के राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बीएमएस का सरोकार नहीं
08-Feb-2026 8:10 PM
12 फरवरी के राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बीएमएस का सरोकार नहीं

सूरजपुर, 8 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री रविंद्र हिमते ने स्पष्ट किया है कि वह 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का न तो समर्थन करता है और न ही उसमें भाग लेगा। बीएमएस का कहना है कि यह हड़ताल कुछ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहुत की गई है, जिसमें बीएमएस की कोई भूमिका नहीं है।

बीएमएस ने बताया कि वह चार श्रम संहिताओं का स्वागत करता है, हालांकि बीएमएस द्वारा  कुछ प्रावधानों पर सरकार से चर्चा और संशोधन की मांग लगातार उठाई है। संगठन का मत है कि श्रमिक हितों से जुड़े विषयों का समाधान संवाद और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से होना चाहिए, न कि राजनीतिक हड़तालों के जरिए।

बीएमएस ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा श्रमिक हित में उठाए गए सकारात्मक कदमों का वह समर्थन करता रहेगा और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाता रहेगा।

इस कारण बीएमएस ने दोहराया कि 12 फरवरी को होने वाली किसी भी आम हड़ताल में उसका कोई लेना देना नहीं है।

 


अन्य पोस्ट