सूरजपुर
धान खरीदी में किसानों के साथ छल-शशि सिंह
02-Feb-2026 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 2 फरवरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में हजारों किसान धान बिक्री से वंचित रह गए हैं, जिससे सरकार के ‘एक-एक दाना खरीदी’ के दावे खोखले साबित हुए हैं।
शशि सिंह ने कहा कि खाद की कमी, रकबा कटौती, टोकन समय सीमा कम होने और समितियों में अव्यवस्था के कारण किसान परेशान रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि वंचित किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस प्रशासन को ज्ञापन देगी और जरूरत पड़ी तो सडक़ पर आंदोलन करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


