सूरजपुर
अवैध कोयला लोड पिकअप जब्त
02-Feb-2026 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 2 फरवरी। पुलिस ने अवैध कोयला लोड पिकअप जब्त किया है।
प्रतापपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर खडग़वां जंगल के पास रविवार को लावारिस पिकअप बिना नंबर प्लेट के हरा तिरपाल ढककर सडक़ किनारे खड़ी है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खडग़वां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मेन रोड के समीप जंगल क्षेत्र में एक बिना नंबर का पिकअप वाहन खड़ा मिला। वाहन का इंजन नंबर सीजी ए वन सी 29247 पाया गया। तलाशी लेने पर पिकअप में लगभग तीन टन कोयला, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है, लोड मिला।
मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन एवं कोयला जब्त कर लावारिस वाहन के स्वामी एवं संबंधित मालमालिक की पतासाजी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


