सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,31 जनवरी। शनिवार 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक दिलीप बोबडे की जगह कंपनी प्रबंधन ने जीएम एल एंड आर एचओडी हेडक्वार्टर शरद कुमार तिवारी को भटगांव क्षेत्र का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया है, वहीं जोहीला क्षेत्र के महाप्रबंधक कैलाश चंद्र साहू को वहां से हटा उन्हें हेड क्वार्टर में सीएमडी का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
कंपनी हेड क्वार्टर में एल एंड आर विभाग में पदस्थ बिपिन कुमार लाल को जीएम एल एंड आर हेडक्वार्टर नियुक्त किया गया है। जोहिला क्षेत्र में जीएम ऑपरेशन का कार्य देख रहे जॉन सालदाना अब जीएम ऑपरेशन के साथ साथ महाप्रबंधक जोहिला का कार्य भी संभालेंगे।
भटगांव क्षेत्र के नए महाप्रबंधक नियुक्त किए गए शरद तिवारी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से बीई माइनिंग किया है, वहीं गाजियाबाद से एमबीए कर फस्र्ट क्लास मैनेजर एग्जाम 2002 में क्लियर किया है।
1997 में उन्होंने एसईसीएल ज्वाइन कर जोहीला से ड्यूटी की शुरुआत कर बिरसिंहपुर यूजी पाली यूजी कंचन और विंध्य यूजी में सेवाएं दीं। 2013 से 21 तक कोरबा के बगदेवा यूजी में काम किया फिर स्टॉफ ऑफिसर माइनिंग मैनेजर सराई पाली ओसीपी एवं नोडल ऑफिसर एलएंडआर के पद पर कार्य किया।
2023 से वर्तमान तक हेडक्वार्टर बिलासपुर जीएम एल एंड आर के तौर पर काम किया।