सूरजपुर

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई
24-Jan-2026 10:40 PM
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 24 जनवरी। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी के सर्वोच्च पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है। सूरजपुर जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भी राष्ट्रीय कार्यालय पहुंच नितिन नबीन से मुलाकात कर बधाई दी है।

इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक पद पर  नितिन नवीन  का चयन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश तक कड़ी मेहनत करने वाले हर एक कार्यकर्ता का सम्मान है। यह साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती प्रदान करने में नितिन नवीन  का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दूरदर्शिता और मेहनत से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में भाजपा का आधार और सशक्त होगा। नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी। बाबूलाल अग्रवाल ने यह भी कहा कि 45 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन युवा ऊर्जा, अनुभव और समर्पण का बेहतरीन मिश्रण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनका नेतृत्व पार्टी को नया आयाम देते देगा। सूरजपुर जिले के कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा युवा नेतृत्व देकर युवाओं को साध रही है हम यह भी कह सकते हैं।


अन्य पोस्ट