सूरजपुर

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा
15-Jan-2026 9:52 PM
 कांग्रेस जिलाध्यक्षों  के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा

सूरजपुर,15 जनवरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले दिनो जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद बुधवार को ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी  सचिन पायलट ने आज प्रदेश भर के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

ज्ञात हो कि रायशुमारी और  जिला अध्यक्ष के पद के देवदारों के नामों के पैनल मंगाने और छंटनी के बाद जिला अध्यक्षों की घोषणा पिछले दिनो की गई। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। घोषणा में जिला अध्यक्षों की राय ली गई जिसके बाद बुधवार चौदह जनवरी को इसकी सूची जारी कर दी गई है।

सूरजपुर जिले में संगठन के नौ ब्लाकों के नए अध्यक्ष के नामों की सूची आज जारी कर दी गई है। जिसमें सूरजपुर (बिश्रामपुर) से जफर हैदर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि सूरजपुर नगर से मनोज डालमिया ब्लॉक अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार प्रतापपुर से जितेंद्र दुबे, भैयाथान विधात्री सिंह, प्रेमनगर से अरविंद यादव, ओडग़ी लवकेश गुर्जर, रामानुजनगर महेंद्र साहू, लटोरी से कवल बिहारी टेकाम, सलका से प्रदीप राजवाड़े ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।


अन्य पोस्ट