सूरजपुर

कांग्रेस ने बांग्लादेश पीएम का पुतला फूंका
29-Dec-2025 8:24 PM
कांग्रेस ने बांग्लादेश पीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 29 दिसंबर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे दमन व अत्याचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय सूरजपुर में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मो. यूनुस का पुतला फूंका।

कांग्रेस के कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक में विरोध जता बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र सरकार की विदेश नीति को असफल बता वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिला युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन -पुतला दहन के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह, नरेश राजवाड़े, संजय डोसी, भगवती राजवाड़े, युवक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र यादव, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष आकाश साहू, शाहरुख खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट