सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 19 दिसंबर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को न्यायालय से राहत मिलने और न्यायालय द्वारा ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार करने के बाद कांग्रेस इसे अपनी जीत बता केंद्र के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को ईडी के माध्यम से परेशान करने फंसाने का आरोप लगा देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्यमेव जयते का नारा देते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को सूरजपुर जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए हल्ला बोल आंदोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व विधायक व पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया और पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई।
कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रहार किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि सिंह व पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े ने केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर केंद्र की सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है। लेकिन न्यायालय ने उनके इरादों पानी फेर दिया है और यह सत्य की जीत है।
इसके पूर्व स्थानीय बायपास चौक के पास बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी नेताओं ने रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की और कुच किया, जहां बड़ी तादाद में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल उपस्थित रहे।
पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में पहले लेयर को भेदकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बैरिके डिंंग के ऊपर चढ़ कर कांग्रेस का झंडा हाथ मे लेकर सत्यमेव जयते का बैनर लहराते हुए अपना विरोध प्रकट किया। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच दस मिनट तक चली झूमा झटकी और हुज्जत बाजी के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट कर धरना प्रदर्शन किया। करीब बीस मिनट तक चली नारेबाजी और प्रदर्शन में करीब डेढ़ सौ की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े,इस्माइल खान,जी एस मिश्रा,विद्यासागर सिंह, संजय डोसी,सुनील अग्रवाल,मेहदी यादव,अनिल गुप्ता,विमलेश दत तिवारी नवीन जायसवाल, संजू श्रीवास्तव,मुकेश अग्रवाल,प्रदीप राजवाड़े,वेद प्रकाश मिश्रा,विकास सिंह,संदीप शर्मा,गोरखनाथ पाठक,परमेश्वर राजवाड़े,विक्की सम्मददार, प्रवेश गोयल,विकास सिंह,आशीष यादव,प्रिंस श्रीवास्तव,आंनद कुँवर,हेमलता राजवाड़े,योगेश्वरी राजवाड़े,भावना सिंह,बिमला सिंह,दुर्गा सिंह,संतोष पावले सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।