सूरजपुर
सूरजपुर, 17 दिसंबर। ग्राम करवां-लटोरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार करवां की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे तिलेश्वर सिंह उर्फ लोली पिता रघुवीर, निवासी पोडिपा, चौकी लटोरी को लटोरी की ओर जा रहे मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 3602 के चालक ने ईंट भ_ा के पास जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तिलेश्वर सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, एएसआई मानिक दास, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा एवं कुंदलाल मौके पर पहुंच शव पंचनामा के बाद बॉडी को उठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी के मच्र्युरी में सुरक्षित रखवा यातायात व्यवस्था बहाल करा मामले में मर्ग किया है।
पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।