सूरजपुर

बिंझिया महासंघ, राष्ट्रीय युवा मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक
16-Dec-2025 9:42 PM
बिंझिया महासंघ, राष्ट्रीय युवा मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 16 दिसंबर। अखिल भारतीय बिंझिया समाज महासंघ के राष्ट्रीय युवा मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक सूरजपुर जिले के भगवानपुर (बांझी) में  सम्पन्न हुई। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  भूवाल सिंह सिरदार के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  भूवाल सिंह सिरदार उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष  विजय सिरदार ने की। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय सचिव हरदेव सिरदार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवनारायण पटवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  देवेन्द्र सिरदार, जिला पंचायत सदस्य नयन विजय सिरदार, संभागीय अध्यक्ष बुझन राम सिरदार सहित चारों क्षेत्रीय अध्यक्ष—जयनगर से लाल बहादुर सिरदार, कलुआ से बिमल सिरदार, भटगांव से  एच.आर. प्रधान तथा डभरा से संजय सिरदार उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय सिरदार ने दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भूवाल सिंह सिरदार ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें  शुभकामनाएं दीं तथा शपथ दिलाई। राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष  विजय सिरदार, उपाध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह, प्रवक्ता देवशरण सिंह सिरदार, सचिव कैलाश सिरदार, गोपाल सेना अध्यक्ष  फुलेश सिरदार, महामंत्री  पनेश्वर सिरदार सहित अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया तथा समाज की रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कारों पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी 27 दिसम्बर को सरगुजा जिले के उदयपुर (लक्ष्मणगढ़) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं योजना बनाई गई।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ संरक्षकगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन राष्ट्रीय युवा मोर्चा के प्रवक्ता  देवशरण सिंह सिरदार ने किया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह ने किया।


अन्य पोस्ट