सूरजपुर

कुदरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
01-Dec-2025 10:40 PM
कुदरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

आधा दर्जन गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,1 दिसंबर। मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो वाहन दर्घटनाग्रस्त हो गई, इस सडक़ हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ओडग़ी थाना क्षेत्र के बांक के पास श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े महुआ पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया निवासी सतीश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल 8 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य तीन को हल्की चोटें आई हैं। मृतक और सभी घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं, जो रविवार सुबह कुदरगढ़ धाम में दर्शन करने पहुंचे थे और शाम को वापस लौट रहे थे।


अन्य पोस्ट