सूरजपुर

24 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
23-Jun-2025 9:48 PM
24 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

सूरजपुर, 23 जून। सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये कीमत का 80 किग्रा गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

22 जून को थाना जयनगर पुलिस ग्राम जमदेई में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लखनपुर की ओर से एक बोलेरो वाहन आते दिखा जो पुलिस चेकिंग को देखकर वाहन मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम के द्वारा पीछा किए जाने पर 1 व्यक्ति वाहन से निकलकर भाग निकला।

बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीसी 3785 से 2 व्यक्ति ओमप्रकाश बसोर ग्राम बगदरी, थाना लखनपुर वर्तमान पता चांदो, थाना लखनपुर एवं मोतीलाल बसोर चांदो, थाना लखनपुर को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 80 किलो गांजा बरामद किया गया।  जब्त गांजा की कीमत करीब 24 लाख रूपये आंकी जा रही है।


अन्य पोस्ट