सूरजपुर

किसान कल्याण संघ का एक-एक सदस्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बराबर है-रामनिवास
02-Oct-2022 8:17 PM
किसान कल्याण संघ का एक-एक सदस्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बराबर है-रामनिवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 2 अक्टूबर।
किसान कल्याण संघ के जिला इकाई का बैठक लटोरी में संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील साहू व प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश दुबे की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष रामनिवास साहू की अध्यक्षता में किसानों के बीच संपन्न हुई।

ज्ञात हो कि किसान कल्याण संघ के जिला इकाई का कामकाजी बैठक में संघ की महिला विंग मीना चौधरी ने उपस्थित जनों का ध्यानाकर्षण स्वागत गीत के माध्यम से किया।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामनिवास साहू ने कहा कि किसान कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य किसानों के समस्याओं का समाधान करना है, साथ ही उन्होंने आगे कहा कि किसान कल्याण संघ का एक एक सदस्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बराबर है। अभी हमारे जिले में ब्लाक स्तर पर किसानों को जोडऩे का कार्य किया जा रहा है, वहीं संघ के प्रदेश प्रवक्ता  प्रकाश दुबे ने  नारी शक्ति की प्रशंसा करते हुऐ उन्हें महिला स्वयं सहायता समुह से जुडक़र लाभ अर्जित करने की बात कही।
 
प्रदेश महामंत्री सुनील साहू ने कहा कि किसानों को ही रही समस्याओं का समाधान करने के लिऐ ही प्रदेश नेतृत्व ने मुझे संघ का पदाधिकारी नियुक्त किया है। हमेशा से मेरे द्वारा किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है, अब और मजबुती से आप सभी के सहयोग से कार्य करने की आवश्यकता है।
 
इस बैठक के उद्देश्य के बारे में सवाल पूछे जाने पर श्री साहू ने पत्रकारों को बताया की जिले में संघ की पहली बैठक हुई है,बैठक में संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक एक कर एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया गया और किसानों के समस्याओं के समाधान को लेकर उपस्थित जनों से सार्थक चर्चा हुई। हम सभी को आने वाले समय में शुरु हो रहे धान खरीदी में किसानों को होने वाली समस्याओं का समाधान कराना है, वहीं मंच का संचालन किसान कल्याण संघ के जिला महामंत्री राकेश पाठक ने किया।
 
इस कार्यक्रम में दिलकेस्वर साहू,संतोष साहू,अनूप जायसवाल, सहित काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट