सूरजपुर

महिला ने फांसी लगाई
05-Jun-2022 8:32 PM
महिला ने फांसी लगाई

बिश्रामपुर, 5 जून। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संजय नगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।  बताया जाता है कि शनिवार को संजय नगर निवासी 30 वर्षीय पूजा ने घर का सभी दरवाजा बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।


अन्य पोस्ट