सूरजपुर

बृहस्पति के बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन
05-Aug-2021 8:01 PM
बृहस्पति के बयान के विरोध  में भाजयुमो का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 5 अगस्त। भाजयुमो भैयाथान के नेतृत्व में अजजा मोर्चा के बैनर तले रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के आदिवासियों को लेकर दिये बयान के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ता व अजजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद पैकरा के नेतृत्व में कार्यकताओं ने भाजपा कार्यालय से लेकर भैयाथान मुख्य चौक में पहुँच विधायक व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा कि आदिवासी होकर इस प्रकार आदिवासियों के खिलाफ़ ऐसा बयान देना उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है व सरगुजा संभाग में आदिवासी वर्ग से कई लोग बड़े-बड़े ओहदे पर कार्यरत हंै, इस तरह का बयान देकर समस्त आदिवासी वर्ग का अपमान किया गया है। उन्हें तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू, किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रकास दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव प्रताप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, हुब लाल सिंह, लाल चंद्र शर्मा, विनोद पैकरा, प्रदीप सारथी, राकेश पाठक, अमन प्रताप सिंह, कुमरेश दुबे, संदीप दुबे, अभिषेक गुप्ता, सौरभ साहू, अखंड सिंह, नितिन तिवारी मोबीन खान, मदनलाल छोटे,  लाल यादव , शंकर अनुरागी,  उमा सैनी, ओपी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट