सुकमा

अक्टूबर-नवम्बर में हो सकते हैं बस्तर ओलंपिक खेल
04-Aug-2024 10:26 PM
अक्टूबर-नवम्बर में हो सकते हैं बस्तर ओलंपिक खेल

सुकमा, 4 अगस्त। छतीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विशेष रूप से बस्तर संभाग के  ग्रामीण आदिवासी युवाओं  को खेल के माध्यम से मुख्य धारा में जोड़ कर एवं खेलों के प्रति रुचि पैदा कर क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तेयार करने हेतु वृहद स्तर पर बस्तर ओलंपिक खेल 2024 आयोजित किया जाना है। आयोजन संबंधित दिशा निर्देश शीघ्र जारी किये जाएंगे।

जानकारी के अनुसार बैडमिंटन, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, वेट लिफ्टिंग, हॉकी, खो खो, रस्साकशी खेल का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर दो आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 वर्ष  में पुरुष / महिला दोनों वर्ग में आयोजित किया जाएगा।

उक्त आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में संभावित है। आयोजन विभिन्न स्तर पर दो माह तक आयोजित होगा।

उक्त जानकारी  2 अगस्त को तनूजा सलाम संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई।

इसके अलावा, प्रदेश सरकार द्व विशेष रूप से घोर नकस्ली पीडि़त क्षेत्रों मे अपनी महत्वाकांक्षी  योजना के तहत आदिवासी  युवाओं को रचनात्मक दिशा देने हेतु नियद नेल्लानार योजना का संचालन कर रही है, जिसके तहत चयनित 32 गांव में खेल मैदान का  निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया जाना है एवं खेल सामग्री हेतु प्रति गांव 2 लाख रुपये दिये जायेंगे।

पूरी योजना जिला प्रशासन सुकमा के निर्देशनुसार और जिला पंचायत सुकमा के मार्गदर्शन में क्रियान्वित की जानी है।


अन्य पोस्ट