सुकमा

नगरीयनिकाय चुनाव से पहले भाजपा में फुट कांग्रेस एकजुट -बबिता माड़वी
18-Jun-2024 6:18 PM
नगरीयनिकाय चुनाव से पहले भाजपा में फुट कांग्रेस एकजुट -बबिता माड़वी

सुकमा, 18 जून। नगरीय निकाय चुनाव में कुछ ही दिन शेष रह गया हैँ। और भाजपा में गुठबाजी साफ दिखने लगी हैँ। लोकसभा सांसद के स्वागत में लगे फ्लेक्स से यही जाहिर होता हैँ कि भाजपा नगरी निकाय चुनाव से पहले अपनी ही जन प्रतिनिधियों को दर किनार कर रही है। जब भाजपा को ही अपने  जनप्रतिनिधियों पर नहीं भरोसा तो जनता उन पर कैसे भरोसा करेंगी। पिछले नगरी निकाय चुनाव में जिसे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी ने  विपक्ष में चेहरा बनाया उन्हें ही अब हसीए पर डाल दिया जा रहा है। जनता का उन जनप्रतिनिधियों से मोह भंग हो चुका था अब उनकी पार्टी भी उनसे किनारा कर रही है. वहीं कांग्रेस कवासी लखमा जी के नेतृत्व में एकजुट नजर आ रही है। अभी भाजपा ने जो अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ डाला था कांग्रेस पार्टी की एकजुटता से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। भाजपा विपक्ष की लड़ाई लड़ रहे कार्यकर्ता को किनारे लगाने का प्रयास चालू हो चुका है। जो जनप्रतिनिधि अपने आप को  विपक्ष का नेता बताते थे और नगरी निकाय के कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाने का असफल प्रयास करते थे उन्हीं को उन्हीं के पार्टी के नेता अब दरकिनार करने लगे। शायद आगामी चुनाव में  अब भाजपा उनको टिकट भी नहीं देगी। यह हम नहीं कह रहे बल्कि नगर में लगा संसद के स्वागत में लगा फ्लेक्स कह रहा है।

दोरनापाल की जनता उन जनप्रतिनिधियों को नकार चुकी हैँ।अब दोरनापाल भाजपा के नेता भी नकार रहे हैँ। जबकि ये जनप्रतिनिधि भाजपा के पुराने परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उसके बाद भी भाजपा उन्हें नकारकर नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस के काम पर मोहर लगा रही है। भाजपा में वैसे भी पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता नए दल बदलू कार्यकर्ता भाजपा की पहचान बन रहे हैं.वहीं कांग्रेस अपने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करती है. हमारे कवासी लखमा हर कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं इसीलिए वह लगातार विधायक बन रहे हैं। जबकि भाजपा गुट बाजी के चलते चुनाव हारती रही है। और नगरी निकाय चुनाव में भी गुटबाजी के कारण और कांग्रेस के 5 साल के विकास कार्यों के कारण नगर पंचायत चुनाव में फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा।


अन्य पोस्ट