सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस नेता राजकुमार नपा में विधायक प्रतिनिधि बने
25-May-2026 4:10 PM
कांग्रेस नेता राजकुमार  नपा में विधायक प्रतिनिधि बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 25 मई। सारंगढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता राजकुमार गोलू अग्रवाल को विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। राजकुमार गोलू अग्रवाल को इस पद पर नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष की लहर हैं।  उल्लेखनीय है कि राजकुमार गोलू अग्रवाल पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और प्रखर वक्ता राम अवतार अग्रवाल के पुत्र और नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के भतीजा हैं। राजकुमार क्षेत्र में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और कांग्रेस के हर एक कार्यक्रम में अग्रणी बनकर भाग लेते हैं। उनकी इस निष्ठा और समर्पण का उपहार उन्हें सारंगढ़ नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति के रूप में मिला है।


अन्य पोस्ट