सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की समयबद्ध उपस्थिति की मांग, सीएमएचओ को आवेदन
25-May-2026 4:04 PM
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की समयबद्ध उपस्थिति की मांग, सीएमएचओ को आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 25 मई। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता नत्थुलाल अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  (सीएमएचओ) को एक ज्ञापन सौंपा है। यह आवेदन नगर पालिका सारंगढ़ के जेलपारा रंगमंच में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर के दौरान प्रस्तुत किया गया।

 आवेदन में उल्लेख है कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक लंबी सूची होने के बावजूद, मरीजों को धरातल पर अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि डॉक्टर रोस्टर के अनुसार नियमित उपस्थिति नहीं दे रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

 शिकायत में कहा गया है कि कुछ चिकित्सक अपनी सुविधा के अनुसार अस्पताल पहुँचते हैं, जबकि कई अन्य निजी संस्थानों या अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं।

 नत्थुलाल अग्रवाल ने मांग की है कि शासन द्वारा तय समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।


अन्य पोस्ट