सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 25 मई। यूनिसेफ व भारत स्काउट्स, गाइड्स छग के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत तारुण्य वार्ता अभियान शुरु हुआ।
जिला सारंगढ़ में स्काउटर व गाइडर द्वारा इस कार्यक्रम को और गति देने हेतु कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं जिला में हो रहे गतिविधियों की जानकारी दी गई । कलेक्टर साहू ने बताया कि - यह कार्यक्रम किशोर किशोरियों को ही नहीं वरन संपूर्ण समाज को एक नयी सोच एवं नए वातावरण में विकास करने का सुअवसर प्राप्त कराएगा। इससे जन जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। यूनिसेफ एवं स्काउट्स, गाइड्स के द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की।यह बताया कि- समाज में सकारात्मक परिवर्तन को एक नयी दिशा मिलेगी । कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना सामाजिक संकोच को दूर करना तथा सुरक्षित व सम्मान जनक माहवारी प्रबंधन के प्रति सकारात्मक संवाद स्थापित करना है। पुलिस उप अधीक्षक निमिषा पाण्डेय ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर चुप्पी नहीं बल्कि खुलकर संवाद और जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए। डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने भी अपनी बात रखी । इस अवसर पर जिले से जिला संयुक्त सचिव गुणवती साहू जिला संगठन आयुक्त ( गाइड ) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( गाइड ) मीना जांगड़े एवं सतरूपा बसंत,भगवान बसंत, लहरें आदि ने अपनी उपस्थिति देकर इस महत्व पूर्ण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।


