सारंगढ़-बिलाईगढ़

श्री मानस यज्ञ नवधा रामायण शुरू
25-May-2026 3:36 PM
श्री मानस यज्ञ नवधा रामायण शुरू

सारंगढ़,  25 मई। नगर के राजापारा स्थित श्री मानस यज्ञ समिति द्वारा अपने गौरवशाली 34वें वर्ष के अवसर पर लोक कल्याण, विश्व शांति, सांप्रदायिक सौहार्द, राज्य की उन्नति एवं देश की प्रगति की मंगलकामना के साथ श्री मानस यज्ञ नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 मई से प्रारंभ हुआ।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुति हो रही है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 27 मई की रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढिय़ा बेटी अरु साहू एवं म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 28 मई को रात्रि 10 बजे से नीलकमल वैष्णव एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

इसके अलावा 29 मई को प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक लक्ष्मीनारायण पाण्डेय एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका आयोजन रात्रि 10 बजे से होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा संध्या 4 बजे निकाली जाएगी, वहीं विशेष श्रीराम राज्याभिषेक पूजन रात्रि 11.30 बजे संपन्न होगा।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


अन्य पोस्ट