सारंगढ़-बिलाईगढ़

भारत माता चौक में पुतला दहन व धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध
28-Feb-2026 5:44 PM
भारत माता चौक में पुतला दहन व धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 28 फरवरी। जिला कार्यालय में आयोजित कानून, व्यवस्था संबंधी बैठक में प्राप्त निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय दंडाधिकारी, सारंगढ़ द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

यातायात, लोक शांति, जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भारत माता चौक, सारंगढ़ में पुतला दहन, पंडाल निर्माण, धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी सहित किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है । जारी आदेश में कहा गया है कि  भारत माता चौक शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है, जहां कार्यक्रमों के आयोजन से यातायात प्रभावित होने तथा शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि - आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों अथवा संगठनों के विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट