सारंगढ़-बिलाईगढ़

वार्षिक कैलेंडर का विमोचन व होली मिलन समारोह
02-Mar-2026 6:46 PM
वार्षिक कैलेंडर का विमोचन व होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 2 मार्च।
छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज सहित संगठन के जिला संरक्षक, पदाधिकारी  फकीरा यादव, नंदकुमार बंजारे, सुभाष पटेल, मुरलीधर पटेल विमल कुमार अजगल्ले, कौशल राठिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छग कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र नाथ पटेल तथा भूपेंद्र मनहर, मंहगू दास भारद्वाज, सुन्दरलाल जाटवर, रामशरण भारद्वाज, सुरेश टंडन, नरेश सुमन, हुतेन्द्र साहू, रोहित लक्ष्मे, सुकलाल मिरी, कलाराम जोल्हे, बलिराम मिरी, चंद्रकिरण कोसले , दिलेश्वर लहरे सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे।
विमोचन कार्यक्रम उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं शिक्षकों के हित में सतत कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


अन्य पोस्ट