सारंगढ़-बिलाईगढ़

जपं सदस्य ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
28-Feb-2026 3:18 PM
जपं सदस्य ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़, 28 फरवरी। जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र क्रमांक 21 की सदस्य प्रतिमा बरिहा ने ग्राम सुवरगुड़ा (पंचायत देवगांव) के किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि ग्राम सुवरगुड़ा के किसानों का एनसीएल हस्ताक्षर केड़ार मंडी में कराए जाने से उन्हें परेशानी हो रही है। उनके अनुसार दूरी अधिक होने के कारण किसानों को समय और आर्थिक व्यय बढऩे जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही आवागमन में भी कठिनाई हो रही है। प्रतिमा बरिहा ने मांग की है कि किसानों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए एनसीएल हस्ताक्षर तथा धान खरीदी से संबंधित प्रक्रियाएं भंडीसार मंडी में ही संचालित की जाएं।

उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में निर्णय लेने का आग्रह किया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान किसानों ने भी इस मांग का समर्थन किया। इस अवसर पर शुभ राम बरिहा, किशन कुमार चौहान, हवेष बरिहा, हेमलाल बरिहा, खिकलाल यादव और पीताम्बर सिदार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट