सारंगढ़-बिलाईगढ़
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सारंगढ़, 2 मार्च। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला गठन के लगभग साढ़े तीन वर्ष बाद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। जिला बनने के बाद पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार के कार्यकाल में कार्यकारिणी घोषित नहीं हो सकी थी।
वर्तमान में अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सूची छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार 13 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नंदकिशोर गोयल (सारंगढ़ शहर) को सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर पवन अग्रवाल (सारंगढ़), उमेश केसरवानी (सारंगढ़), शरद यादव (सरिया), गौरीशंकर पटेल (बरमकेला), द्वारिका देवांगन, रामनारायण भट्ट (बिलाईगढ़), चंद्र कुमार नेताम, अनिका विनोद भारद्वाज (कोसीर), भागवत साहू (बिलाईगढ़), पंकज चंद्र (सरसीवा) और महेश नायक (बरमकेला) सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर गोल्डी नायक, सीता चिंता पटेल (सारंगढ़ ग्रामीण), रविंद्र नंदे (सारंगढ़ शहर), राधे जायसवाल, विष्णु नारायण चंद्र (कोसीर), अरुण शर्मा, बंशीधर बारिक (सरिया), कन्हैया सारथी, डॉ. गोपाल बाघे (बरमकेला), गुलाम मुर्तुजा खान, सहदेव सिदार, संतोष साहू (बिलाईगढ़), नीतीश बंजारे (सरसीवा) और दिलीप अनंत सहित अन्य को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर गुरुवेज सिंह छाबड़ा, इशरत खान, ज्योति शंकर थवाईत, कमलकांत यादव, राकेश तिवारी, शंकर चंद्र, पीतांबर देवांगन, शशी पटेल, कमल किशोर निराला (बरमकेला), संपत बरिहा, प्रमोद नायक, शशिकांत साहू, पवन नायक, भागीरथी चंद्र, इतवारी साहू, घासीया यादव, उत्तरा साहू, राजकुमार सोनवानी और संतोष साहू को स्थान दिया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में तुलसी विजय, बसंत मिलन दास महंत, ठाकुर राम पटेल, जयानंद प्रधान, राकेश नायक, प्रफुल्ल महानंदा, नर्तक यादव, ईश्वर सिदार, सोहन जसवानी और विशाल कुमार को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बताया कि कार्यकारिणी गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।


