सारंगढ़-बिलाईगढ़

होटल में चोरी के 3 आरोपी बंदी
04-Jan-2025 6:08 PM
होटल में चोरी के 3 आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जनवरी। होटल में चोरी  के 3 आरोपियों को पुलिसन ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सम्पत्ति बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी संगीत सिंह ठाकुर सारंगढ़ ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सारंगढ़ बस स्टैण्ड में इसका स्वयं का राजेन्द्र होटल है। एक जनवरी की रात करीब 10 बजे होटल को बंद करके घर गया। दो जनवरी की सुबह 6 बजे होटल आकर शटर खोलकर अंदर गया तो देखा कि होटल का सामान बिखरा हुआ था। होटल से सामान करीब11,500 रु. एवं नगदी 27,000 रु.कुल कीमती 67,500 रु. को कोई अज्ञात चोर होटल के उपर पीछे के दरवाजे का कुण्डी तोडक़र होटल के अंदर घुसकर चोरी कर लिया है।

 मुखबिर की सूचना पर पूर्व में चोरी के प्रकरण मे गिरफ्तार हुए संदेही सचिन साहनी, धीरज साहनी एवं शिवा साहनी को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी शिवा साहनी से प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 2  सीसी कैमरा कीमती 6000 रू व 5 का सिक्का 200  व 10 का सिक्का 40  कुल 1400 रू. कुल कीमत 7400 रु. एवं सचिन साहनी से 10, 20, 50,100 रू का कटा फटा नोट कुल 10,000 रु., नगदी 20 एवं 100 का फ्रेश नोट 1500 रु. कुल नगदी 11,500  रु तथा धीरज से एक डीवीआर कीमती 18,000 रु. कुल जुमला कीमत 36,900 को  जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट