सारंगढ़-बिलाईगढ़

पदोन्नति पर दी बधाई
14-Dec-2024 2:57 PM
पदोन्नति पर दी बधाई

सारंगढ़, 14 दिसंबर। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमृत लाल भार्गव को पुलिस मुख्यालय के आदेश क्रमांक पु मु/ स्था/ए -3/एम -3891/2024 नया रायपुर अटल नगर 10 दिसंबर 2024 के परिपालन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमृत लाल भार्गव और समेलाल सोनवानी को 11 दिसंबर 2024 को सारंगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार लगाकर उप निरीक्षक में पदोन्नति दी गई है। 

अमृत लाल भार्गव कोसीर थाना में पिछले सितंबर माह में थाना प्रभारी के प्रभार में रहे। वहीं समेलाल सोनवानी कोसीर थाना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अमृत लाल भार्गव के उप निरीक्षक में पदोन्नति पर कोसीर थाना प्रभारी एनएल राठिया और थाना परिवार ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किए हैं। 

 


अन्य पोस्ट