सारंगढ़-बिलाईगढ़
संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत
26-Aug-2024 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भटगांव, 26 अगस्त। हलषष्ठी पर्व पर माताओं ने संतानों की दीर्घायु और सफलता के लिए शनिवार को व्रत रखा। सगरी कुण्ड बनाकर हलषष्ठी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की।
पूजा स्थलों में माताओं ने भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश व कार्तिकेय की विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर संतानों की सुख समृद्धि, सफलता और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर व्रती महिलाओं ने हलषष्ठी पर्व के सम्बन्ध में छ: कथा सुनी।
पूजा अर्चना पश्चात माताओं ने अपने बच्चों को छह बार पोता भी लगाया। कहा जाता है कि यह परम्परा संतानों को नजर न लगे, इस उद्देश्य से किया जाता है। कमरछठ पर्व पर बिना जोते नागर (हल) के पसहर चावल व छह प्रकार की भाजी व भैंस के दूध, घी, दही का ही सेवन किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


