सारंगढ़-बिलाईगढ़

संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत
26-Aug-2024 2:58 PM
संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

भटगांव, 26 अगस्त। हलषष्ठी पर्व पर माताओं ने संतानों की दीर्घायु और सफलता के लिए शनिवार को व्रत रखा। सगरी कुण्ड बनाकर हलषष्ठी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की।

 पूजा स्थलों में माताओं ने भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश व कार्तिकेय की विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर संतानों की सुख समृद्धि, सफलता और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर व्रती महिलाओं ने हलषष्ठी पर्व के सम्बन्ध में छ: कथा सुनी।

पूजा अर्चना पश्चात माताओं ने अपने बच्चों को छह बार पोता भी लगाया। कहा जाता है कि यह परम्परा संतानों को नजर न लगे, इस उद्देश्य से किया जाता है। कमरछठ पर्व पर बिना जोते नागर (हल) के पसहर चावल व  छह प्रकार की भाजी व भैंस के दूध, घी, दही का ही सेवन किया जाता है।


अन्य पोस्ट