सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 8 फरवरी। सारंगढ़- कोसीर थाना के सिलयारी गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
ग्राम सिलियारी में 5 फरवरी को नव विवाहित पिंकी साहू (19) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिंकी अपने ही गांव के कृष्ण कन्हैया से प्रेम विवाह किया था। विवाह के 9 माह उसने आत्महत्या कर ली।
मृतका के पिता बद्री साहू ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कृष्ण कन्हैया और उसके परिवार द्वारा मेरी बेटी से दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते थे। वहीं मृतका के पति कृष्ण कन्हैया ने पुलिस कथन में कहा कि 5 फरवरी की रात हम दोनों साथ थे। रात 9 बजे खाना खाकर काम के लिए चला गया तब पिंकी ने 10 बजे रात को मुझे फोन कर बोली कितने समय लौटेंगे तब कृष्ण कन्हैया ने कहा कि देर रात को काम कर वापस आऊंगा। जब मैं लौटा तो मेरी पत्नी फांसी पर लटकी मिली।
इस मामले की जांच कोसिर पुलिस कर रही है। कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मनहर ने बताया कि विवेचना जारी है। वहीं पिंकी आत्महत्या मामले पर डॉक्टरी शॉट पीएम में डॉक्टर द्वारा फांसी लगने से मौत बताया गया है। पिंकी के मायके वालों का आरोप है कि हमारी बेटी की हत्या हुई है, वहीं पूरी घटना में पुलिस जांच कर रही है।
कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मनहर ने कहा कि घटना की विवेचना जारी है मृतिका नव विवाहिता थी, इस कारण नायब तहसीलदार को पत्र लिख कर जानकारी दी गई है। पूरी विवेचना नायब तहसीलदार द्वारा मार्ग पंचनामा तैयार कराया गया है। जांच चल रही है।


