सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़़, 8 फरवरी। सोमवार को शाप्राशाला बुटीपारा में प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व एवं कुशल निर्देशन में क्राफ्ट वर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने इसमें गुडिय़ा, पेड़, झूमर, बस, फ्रॉक, आई लव माई स्कूल का स्लोगन, गुलदस्ता आदि कई तरह के आकर्षक कागज की कलाकारी द्वारा वस्तुएँ बनाईं। इसमें नन्दनी बरेठ, वंदना मुंडा, सारिका यादव, तानिया कुम्हार, सिद्धि यादव, प्रेम माली, प्रिंस देवांगन, पुनीत मालाकार ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान नन्दनी बरेठ, द्वितीय वंदना मुंडा, तृतीय सारिका यादव रहीं ,शालेय परिवार ने इन्हें बधाई दी है।
सहायक शिक्षक रेखा यादव इस अवसर पर उपस्थित रहीं। बच्चे अपनी दिनचर्या को भी बेधडक़ बोलकर अभिव्यक्ति क्षमता को प्रदर्शित करते हैं। सामान्य ज्ञान से जुड़ी कई जानकारियाँ बच्चों को विधिवत याद करवाई जातीं हैं।


